Babar ali kushinagar : कौन था बाबर अली ? BJP की जीत का मनाया जश्न, 'जयश्रीराम' बोला तो मिली मौत

कुशीनगर, 28 मार्च: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक मुस्लिम युवक की सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने बीजेपी की जीत पर गांव में मिठाई बांटी थी। युवक के रिश्तेदारों ने ही उसे इतनी बुरी तरह मारा-पीटा कि उसकी जान ही निकल गई। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं कौन था वो मुस्लिम युवक, जिसको बीजेपी की जीत का जश्न मनाने के बदले मौत मिली और क्या है पूरा मामला ?

कौन था बाबर अली ?

कौन था बाबर अली ?

युवक का नाम बाबर अली था। वह कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के कठघरहीं गांव के निवासी सूबेदार अली का सबसे छोटा बेटा था। बाबर अली गांव के अमवा चौराहे पर मुर्गा बेचने का कार्य करता था। बाबर के बड़े भाई रुस्तम अली की मौत 12 साल पहले हो गई थी। दूसरे नंबर का भाई चंदे आलम मुंबई में कपड़ा सिलाई का काम करता है। पिता व बड़े भाई की मौत के बाद चंदे आलम और बाबर दोनों अलग-अलग काम करके अपना घर चलाते थे। घर में बाबर की मां-पत्नी के साथ एक बेटा व एक बेटी है। बेटा 4 साल का तो बेटी 6 साल की है।

चुनाव में बीजेपी का प्रचार कर रहा था बाबर

चुनाव में बीजेपी का प्रचार कर रहा था बाबर

बाबर की गांव में ही चिकन की दुकान थी। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान बाबर का झुकाव बीजेपी की तरफ हो गया था। वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का प्रचार करने लगा था। यह बात बाबर के पट्टीदारों को नागवार गुजरी। वह कई मौकों पर बाबर को ऐसा करने से रोकने की कोशिश करते रहे। इसके बावजूद बाबर बीजेपी का समर्थन करता रहा।

बीजेपी की जीत पर गांव में बांटी थी मिठाई

बीजेपी की जीत पर गांव में बांटी थी मिठाई

10 मार्च को मतगणना हुई। बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाई तो बाबर ने जमकर जीत का जश्न मनाया। मृतक के भाई चंदे आलम के मुताबिक, बाबर ने 10 मार्च को बीजेपी की सरकार बनने के बाद गांव में मिठाई बांटी थी। इस वजह से उसके पड़ोसी नाराज थे। इसके बाद 20 मार्च को दुकान से लौटने के बाद बाबर ने 'जय श्रीराम' का नारा लगा दिया। इसके बाद पट्टीदार अजीमुल्लाह, आरिफ, ताहिद, परवेज ने साथियों के साथ उस पर हमला बोल दिया।

Recommended Video

    Babar Murder Case: क्यों की गई Babar की हत्या. BJP के साथ की क्या है Reality l वनइंडिया हिंदी
    पट्टीदारों ने बाबर को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

    पट्टीदारों ने बाबर को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

    मृतक की पत्नी के मुताबिक, पट्टीदारों ने इसी दिन घर में घुसकर बाबर की बुरी तरह पिटाई कर दी। जान बचाने के लिए बाबर अपनी छत पर चढ़ गया, लेकिन वहां भी दबंग पहुंच गए और उसे छत से नीचे फेंक दिया। बाबर को इलाज के लिए रामकोला सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान बाबर की मौत हो गई।

    सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

    सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

    बाबर की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्‍य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बता दें, रविवार को जब बाबर का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर अंतिम संस्कार को तैयार हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+