कुशीनगरः गैस लीक होने के चलते घर में लगी आग, दो मासूमों की मौत

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दर्दनाक घटना उस वक्त घटी जब लॉकडाउन के चलते दो मासूम बच्चों को उनके माता पिता बन्द करके किसी काम से बाहर गए थे। घटना जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गम्भीरिया टोला बसंतपुर में घटी। आग लगने की इस घटना में जहां 14 झोपडियां जल गई तो वहीं दो बच्चों की जलने से मौत हो गई।

uttar pradesh kushinagarh two innocent children burnt alive

पुलिस ने बताया कि दोपहर में अचानक आग लग गई। इस घटना में तूफानी की बेटी सात वर्षीय पुत्री करिश्मा और पांच वर्षीय बेटे सुजीत की मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण गैस सिलेंडर लीक होने से उनकी झोपड़ी में आग लगी। घटना के समय अधिकतर परिवारों के लोग खेत में काम करने गए हुए थे। आग में इन लोगों का सामान भी जल गया।

पुलिस ने यह भी बताया कि बच्चे कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दो बच्चों को निकलने का मौका नहीं मिला और उनकी मौत हो गई। वहीं आग से आसपास की 14 झोपड़ियां जल गईं। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया लेकिन वे नाकाम रहे। इसी बीच खेत से लौटे तूफानी और उसकी पत्नी ने बच्चों को खोजना शुरू किया तो झोपड़ी में उनकी जली अवस्था में लाश मिली। जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिजनों को सहायाता देने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+