Kushinagar News: किशोरी से गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Kushinagar News: कुशीनगर पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में हुई है। पीड़िता कई दिनों तक घर से लापता थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही थी।
जानकारी के मुताबिक, थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का गांव के की चार युवकों ने अपहरण किया था। एक युवक नौ सितंबर को दोपहर में करीब एक बजे बहला फुसलाकर भगा ले गया। उस वक्त किशोरी घर पर अकेली थी। गांव की यज्ञशाला के पास बागीचे में किशोरी को रखा था। 10 सितंबर को अपने तीन दोस्तों के साथ कार में किशोरी को लेकर हाइवे पर पूरे दिन घूमता रहा और दोस्तों ने चलती कार में किशोरी के साथ गैंगरेप किया।

उसी दिन रात करीब आठ बजे किशोरी को लेकर युवक थाने में पहुंचा। घरवालों को पुलिस बुलाकर सुपुर्दगी में देना चाही। घरवाले दरिंदों पर कार्रवाई की मांग करते हुए किशोरी को घर ले जाने से इन्कार कर दिए। पूरी रात किशोरी थाने में रात गुजारी। 11 सिंतबर को दोपहर करीब एक बजे गांव में पूर्व प्रधान के दरवाजे पर पुलिस किशोरी को लेकर पहुंची। पंचायतन दबाव बनाकर किशोरी के घरवालों को पुलिस की मौजूदगी में सौंप दिया गया, लेकिन परिजन नहीं माने और लगातार थाने पर कार्रवाई के लिए पहुंचते रहे।
एसपी ने बाताया कि पुलिस ने गांव के क्यामुद्दीन, जहांगीर, सिकंदर और एक अज्ञात पर गैंगरेप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, दरोगा मंगेश मिश्रा और महिला सिपाही अंतिमा सिंह को निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications