भाषण के बीच मंच पर आग बबूला हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, पार्टी नेता को भगाया

भाषण के बीच मंच पर आग बबूला हुए मौर्य, पार्टी नेता को भगाया

कुशीनगर, 25 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों में मतदान हो चुका है और पांचवें चरण के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इस बीच पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वो मंच पर पार्टी नेता को धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता को सरेआम मंच से भगा दिया।

Recommended Video

    भाषण के बीच मंच पर आग बबूला हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, पार्टी नेता को भगाया
    Swami Prasad Maurya got angry during speech, drove the party leader away

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो कुशीनगर जिले के पडरौना विधानसभा सीट है और गुरुवार 24 फरवरी का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना विधानसभा के मंसाछापार में एक चुनावी सभा करने पहुंचे थे। स्वामी प्रसाद मौर्य 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' का जिक्र करते हुए जब भाजपा पर हमला बोल रहे थे, तभी मंच पर पीछे से कुछ आवाज आई। जिसके बाद उन्होंने अचानक से भाषण बीच में रोक दिया और पीछे मुड़कर अपने ही कार्यकर्ता पर गुस्सा हो गए।

    इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्वामी प्रसाद पार्टी के कार्यकर्ता को धमकाते हुए और मंच से भगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि जब सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भाषण दे रहे थे, तभी कार्यकर्ता ने पीछे से कुछ बोल दिया था। कार्यकर्ता के बोलने की वजह से ही स्वामी प्रसाद मौर्य नाराज हो गए और भाषण छोड़ पीछे पलटकर सपा कार्यकर्ता को भगाया। इसके बाद उन्होंने फिर अपना संबोधन शुरू किया।

    आपको बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार परंपरागत पडरौना सीट की जगह कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। माना जाता है कि आरपीएन सिंह इफेक्ट की वजह से स्वामी प्रसाद मौर्य को अपनी परंपरागत सीट छोड़नी पड़ी। 2009 में आरपीएन सिंह ने बीएसपी से चुनाव लड़े स्वामी प्रसाद मौर्या को ही हराया था। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्वामी प्रसाद मौर्य योगी कैबिनेट से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हो गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+