कुशीनगर: जान की बाजी लगा नदी में कूद SDM ने पकड़ी बालू लदी नाव,Video
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में छोटी गंडक नदी के रामकोला और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दर्जनों घाटों पर धड़ल्ले से अवैध बालू का खनन होता है। इन पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम अरविंद कुमार ने कई घाटों पर छोपमारी कर आधा दर्जन नावों को जेसीबी से तोड़वा कर नष्ट कराया। छापेमारी में नाव लेकर भाग रहे एक कारोबारी को एसडीएम ने जान की बाजी लगाकर नदी में कूद कर उसे पकड़ लिया। हालांकि, कारोबारी नदी में कूदकर फरार हो गए।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज, फुटहवा, साहबगंज और रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज से सटे घाटों पर एसडीएम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जोरों पर नदी के इन घाटों पर खनन चल रहा था। एका-एक एसडीएम की गाड़ी पहुंचने से कारोबारियों में भगदड़ मच गई। नदी में बालू लदे नाव लेकर कारोबारी भागने लगे। इसे देख एसडीएम ने नदी में छलांग लगा दी। यह देख अन्य कर्मचारी हक्का बक्का हो गए। एसडीएम ने नदी में तैर कर भाग रहे नाव को दबोच लिया। नाव पर सवार कारोबारी नदी में कूद कर फरार हो गए।
एसडीएम ने कप्तानगंज से जेसीबी बुलाकर मौके पर आधा दर्जन नावों को नष्ट कराया। नदी तट पर कई ट्रक बालू का ढेर जमा था उसे दोबारा नदी में बहवा दिया। एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है और किसी भी दशा में अवैध बालू का कारोबार चलने नहीं दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications