अवैध संबंध के चलते साली बनाने लगी जीजा पर शादी का दबाव फिर युवक ने किया खौफनाक काम

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बीते दिन तरयासुजान थाना अंतर्गत गडहिया चिन्तामन में बीते दिनों एक खेत में युवती का शव बरामद किया गया था। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया एक युवक मृतक युवती का जीजा था, जिसके साथ अवैध संबंध चल रहा था। युवती द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने पर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती को मौत के घाट उतार दिया।

इस हाल में मिला युवती का शव

इस हाल में मिला युवती का शव

बरामद युवती के शव के शरीर से कुछ कपड़े अलग-थलग पाए गये। वहीं नाक पर गहरे घाव देखे गये थे। पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए शव को कब्जे मे लेकर अग्रीम कार्रवाई में जुट गई। आपको बता दें कि सुरेश नाम के व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री अचानक बीते शनिवार की रात पीढ़िया का गीत गाने के लिए निकली थी, लेकिन घर नही लौटी।

जीजा के साथ था अवैध संबंध

जीजा के साथ था अवैध संबंध

अगली सुबह गांव के लोगों ने युवती के शव को एक गन्ने के खेत के किनारे तोरी की खेत में देखा। मृतिका के मुह से झाग निकला था व नाक कटा हुआ थी। साथ ही शरीर से कुछ कपड़े अलग-थलग पाये गये थे। मंगलवार को पुलिस ने युवती की हत्या के गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है, जो युवती का रिश्ते में जीजा लगता ह। आरोपी के साथ मृतका का अवैध संबंध चल रहा था।

साली का किया हत्या

साली का किया हत्या

लगातार युवती के द्वारा शादी के दबाव की वजह से राजकुमार चौहान नाम के व्यक्ति ने अपने दोस्त संदीप सिंह के साथ मिलकर हत्या करने का प्लान बनाया। प्लान के तहत युवती को किडनैप करके ले गए। इस दौरान आरोपियों ने युवती को सुनसान जगह ले जाकर मफलर से गला घोंट के हत्या कर दी। पकड़े गए दोनो आरोपियों के पास से आलाकत्ल में इस्तेमाल मफलर और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+