Kushinagar News: सड़क हादसे में मां- बेटे की मौत, गांव में पसरा मातम
Kushinagar News: कुशीनगर में ट्रक की चपेट में आने से मां- बेटे की मौत हो गयी है। इस हादसे के बाद कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के मठिया गांव में मातम पसर गया है। रविवार को हुई इस घटना में पति घायल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
कुबेरस्थान के थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार की शाम करीब छह बजे थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक सवार पति, पत्नी और उनका चार साल का बेटा ट्रक की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ही सहजवलिया गांव के निवासी 40 वर्षीय विवेक यादव घायल हो गए। उनके सिर में चोट आई है, जबकि उनकी 35 वर्षीय पत्नी ममता यादव और चार साल के बेटे मयंक के ट्रक के पहिये के नीचे आ जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मठिया गांव के रहने वाले आलोक बताते हैं कि विवेक व उनका परिवार बहुत मिलनसार था। वह सभी के सुख- दु:ख में भागीदार रहते थे। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का वातावरण है।
{docu












Click it and Unblock the Notifications