Kushinagar News: बीच रास्ते में खड़ी ट्रक से टकराई कार,चार की हालत गंभीर
कुशीनगर में हाइवे पर खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार कार के टकराने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Kushinagar News: कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के बनवरिया मोड के पास सोमवार सुबह विपरीत दिशा में सड़क पर खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार टकरा गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज पुरानी चौक की रहने वाली ममता देवी,अनामिका, नेहा और मयंक कुमार के साथ कुशीनगर के कसया से गोपालगंज लौट रही थीं। बनवरिया कट के पास विपरीत दिशा में स्थित पेट्रोलपंप से आ रहा ट्रक अचानक बीच रास्ते मे खड़ा हो गया। घने कोहरे के कारण ट्रक दिखाई नहीं दे रहा था। तेज रफ्तार से बिहार जा रही कार अचानक ट्रक से टकरा गई। जिसमें चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पीछे आ रही दूसरी कार भी टकरा गई जिसमें दो अन्य लोग घायल हो गए।
एक अन्य घटना में कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र शुकरौली में सोमवार सुबह हाइवे पर खड़ी ट्रक में पिकअप पीछे से टकरा गई। इसके साथ ही पीछे से आ रही दूसरी ट्रक भी टकरा गई । इस घटना में ट्रक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है। इसमें सात से अधिक लोग घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications