भाभी से इश्क में हदें पार कर गया देवर, आधी रात में किया ऐसा काम, पुलिस भी दंग
कुशीनगर, 07 जनवरी: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में खून के रिश्तों को कलंकित करने की बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया। दरअसल, युवक का अपने बड़े भाई की पत्नी यानी भाभी से ही अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। जब ये बात बड़े भाई को पता चली तो उसने विरोध किया। इसके बाद ही देवर-भाभी ने मिलकर हत्या की साजिश की रच डाली। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

19 दिसंबर को गन्ने के खेत में मिला था युवक का शव
घटना पिछले साल की 19 दिसंबर की है। जिले के हाटा कोतवाली के सकरौली गांव निवासी संतोष साहनी का शव गन्ने के खेत में मिला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जांच में चौंकाने वाला खुलास हुआ।
लाठी -डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
पुलिस के मुताबिक, मृतक संतोष का उसके भाई रंजन की पत्नी यानी उसकी भाभी से अवैध संबंध चल रहा था। इसी के चलते रंजन ने सगे बड़े भाई की रात में सोते समय लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। रंजन को गिरफ्तार करने के बाद कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया। सीओ कसया पीयूषकांत राय ने बताया कि रंजन और उसकी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों के पास कत्ल में प्रयोग किया गया डंडा भी बरामद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications