VIDEO: डांस करते-करते लेखपाल ने डांसर से की ऐसी हरकत कि वो स्टेज छोड़कर भागी

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भोजपुरी गाने पर डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। इस वीडियो में मंच पर लेखपाल जमकर डांस कर रहा है और वह नाचते-नाचते दो डांसर के साथ छेड़खानी भी कर रहा है। उसने जब यह हरकत बार-बार की तो एक डांसर मंच छोड़कर चली गई।

Lekhpal obscene act with dancer

जानकारी के मुताबिक, यह डांस कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के स्कूल के पास के होटल में हुआ। मंच पर भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करने वाले लेखपाल के बारे में बताया जा रहा है कि उनका नाम मार्कंडेय गुप्ता है। उनके साथ मंच पर स्कूल प्रबंधक और भाजपा बूथ अध्यक्ष भी जमकर नाच रहे हैं।

Lekhpal obscene act with dancer

वीडियो में दिख रहा है कि डांस करते-करते लेखपाल बार-बार दोनों डांसर के कमर को छूता है। लेखपाल डांसर पर पैसा लुटाते हुए छेड़खानी करता नजर आ रहा है।

Lekhpal obscene act with dancer

एक डांसर लेखपाल की हरकत से बार-बार नाराज होती है लेकिन जब वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता तो वह मंच छोड़कर चली जाती है। एसडीएम को इस वीडियो की जानकारी दी गई तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+