Kushinagar Road Accident: कुशीनगर में भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, ऐसे हुआ हादसा
Kushinagar Road Accident News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की जान गई है। बारात जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे में 2 गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के शुक्ल भुजौली के समीप रविवार रात बारात की एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर आस पास के लोग पहुंच गए। गैस कटर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाकी तीन की सांसें चल रही थीं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्तपाल ले जाया गया। वहां तीन और लोगों की मौत हो गई।

सभी देवगांव में बारात में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में हरेंद्र मद्धेशिया पुत्र शंकर मद्धेशिया, ओमप्रकाश मद्धेशिया पुत्र राम किशुन मद्धेशिया, रंजीत मद्धेशिया पुत्र राजेंद्र मद्धेशिया, मुकेश पुत्र रामानंद, भीम यादव पुत्र लक्ष्मण निवासी नारायणपुर चरगहां, और एक व्यक्ति की मौत हो गई।
एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि नौरंगिया मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications