Kushinagar News: जिपं सदस्य के बेटे की हत्या में पूर्व प्रमुख सहित 5 पर दर्ज हुआ केस
Kushinagar News: Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव खागी मुंडेरा में शनिवार रात हुई जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने पूर्व प्रमुख सहित पांच पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, हाटा के खागी मुंडेरा गांव के रहने वाले राधेकृष्ण सिंह व सुकदेव पासवान के परिवार में पिछले कुछ सालों से दुश्मनी चली आ रही। सुकदेव पासवान की पत्नी इसरावती दो बार शुकरौली ब्लॉक की प्रमुख रही हैं। वर्तमान समय में उनका बेटा धर्मेन्द्र पासवान गांव का प्रधान है। जबकि राधेकृष्ण की पत्नी जामवंती देवी जिला पंचायत सदस्य हैं।

शनिवार शाम सात बजे जिला पंचायत सदस्य का बेटा कमलेश सिंह अपने पड़ोसी के घर गया था। इसी बीच वहां हथियार से लैस वर्तमान ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पासवान पहुंचा और अंधाधुंध फायर झोंक दिया, जिसमें तीन गोली कमलेश को लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली लगने के बाद स्थानीय लोग घायल कमलेश को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने इसरावती, पति सुखदेव, बेटे धर्मेन्द्र पासवान सहित, हरेन्द्र व भरत सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications