Kushinagar News: लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पडरौना कोतवाली के बंधू छपरा गांव में धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस मामले ने पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, रामकोला क्षेत्र की रहने वाली एक महिला जो राजस्थान में दूसरा धर्म अपना ली है। वह इस क्षेत्र के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थी। बंधू छपरा गांव की रहने वाली एक महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

महिला की सूचना पर कोतवाली पुलिस सुसवलिया गोदाम के पास पहुंची। वहां प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस ने बंधु छपरा गांव के सरल खटिक, उसकी पत्नी और राजस्थान से आई महिला को गिरफ्तार कर लिया। सभी को जेल भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी। इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लगातार इस तरीके के कार्यों पर रोक लगा रही है। धर्म परिवर्तन करने या कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications