कुशीनगर: बिहार से पंजाब जा रही तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में घुसी, चार मजदूरों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

कुशीनगर: बिहार से पंजाब जा रही तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में घुसी, चार मजदूरों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

कुशीनगर, 14 जून: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि यह हादसा कुशीनगर जिले के एनएच 28 पर हाटा कोतवाली के पास हुआ है।

Kushinagar News: Many people lost their lives in road accident

जानकारी के मुताबिक, मजदूरों से भरी एक बस बिहार के मधेपुरा जिले से पंजाब जा रही थी। जैसे ही बस उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एनएच 28 पर हाटा कोतवाली के बघनाथ चौराहे पर पहुंची तभी वहां खड़े एक ट्रक में पीछे जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। तो वहीं, इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाके के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो हादसा सोमवार देर रात उस वक्त हुआ, जब बस ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। ड्राइवर झपकी आने की वजह से बस रोड किनारे खड़े ट्रक जा घुसी। ट्रक बालू से लदा हुआ था। सभी घायलों को हाटा सीएचसी ले जाया गया, जहां कई मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी मजदूर बिहार राज्य के मधेपुरा जिले के रहने वाले है। रोजी-रोटी कमाने पंजाब जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+