यूपी: मस्जिद में हुए विस्फोट का मास्टरमाइंड कुतुबुद्दीन पकड़ा गया, आतंकियों से जुड़े साजिश के तार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर स्थित बैरागीपट्टी गांव की मस्जिद में विस्फोट के 66 घंटे बाद मास्टरमाइंड हाजी कुतुबुद्दीन गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई पूछताछ में हाजी ने घटना से जुड़े कुछ ऐसे राज उगले हैं, जिससे चिंता बढ़ गई हैं। इस घटना के तार आतंकियों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। 11 नवंबर को दोपहर बाद मस्जिद में भयंकर विस्फोट हुआ था, जिससे मस्जिद की खिड़की-दरवाजे टूट गए थे और छत में दरारें पड़ गईं थीं। संयोग था कि उस समय मस्जिद में लोग नहीं थे। पुलिस ने इस मामले में सोमवार रात मौलाना अजीमुद्दीन, इजहार अंसारी, आशिक अंसारी और जावेद को पकड़ा था। उनसे मिले साक्ष्यों के आधार पर ही कुतुबुद्दीन दबोचा जा सका।

इन्वेस्टिगेशन के लिए एटीएस टीम कुशीनगर आई

इन्वेस्टिगेशन के लिए एटीएस टीम कुशीनगर आई

आइजी रेंज गोरखपुर जय नारायण सिंह, एटीएस लखनऊ की टीम डिप्टी एसपी दिनेश सिंह और आईबी वाराणसी की टीम पवन यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मस्जिद में हुए विस्फोट के तार राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त संगठनों से जुड़े हो सकते हैं। कुतुबुद्दीन से पूछताछ के लिए एटीएस लखनऊ की टीम कुशीनगर आई है।

पहले ​इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

पहले ​इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

मस्जिद में ब्लास्ट होने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू करते हुए मौलाना अजीमुद्दीन उर्फ अजीम निवासी बंगाल, हाजी कुतुबुद्दीन, अशफाक आलम, इजहार अंसारी, आशिक अंसारी, जावेद अंसारी, मुन्नाा उर्फ सलाउद्दीन अंसारी निवासी बैरागीपट्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पहले इन 4 को किया गया गिरफ्तार

पहले इन 4 को किया गया गिरफ्तार

बाद में मस्जिद के मौलाना समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया गया। जबकि कुतुबुद्दीन व उसका पोता घटना के बाद से फरार हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+