Kushinagar के युवक की मालदीव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
कुशीनगर के पटहेरवां के रहने वाले व्यक्ति की मालदीव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

Kushinagar News: कुशीनगर के पटहेरवा थानाक्षेत्र के जवार गांव के रहने वाले व्यक्ति तबारक हुसैन कर मालदीव में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गयी है। वह तीन माह से मालदीव में था। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, तबारक हुसैन पिछले तीन माह से मालदीव में रहते थे। जहां वह काम करते थे उस कंपनी के मैनेजर ने परिजनों को इनकी मौत की सूचना दी थी। उसने बताया कि 15 दिसंबर की रात अज्ञात कारणों से आग में जल जाने से तबारक की मौत हुई है। तबारक के परिवार में पिता मेंहदीहसन, पत्नी खतीजा खातून और तीन बच्चे मुस्कान खातून (15), गोलू (12) वर्ष और भोलू (07) हैं। परिजनों ने युवक का शव स्वदेश मंगाए जाने की मांग भी शासन-प्रशासन से की है।
Gorakhpur: पशु तस्करी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार,27 गोवंश बरामद
एक अन्य मामले में देवरिया के महुआडीह में किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
युवक ने किशोरी को अकेला देख घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया। मां घर आई तो बेटी बेसुध पड़ी थी। मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मामला संज्ञान में आते ही हरकत में आई पुलिस ने देर शाम आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को आरोपी पर किशोरी से दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया दुष्कर्म के आरोपी पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करतेे हुए जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications