Kushinagar News: दिवाली से पहले आई बेटे के मौत की खबर, परिजनों के उड़े होश
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले एक युवक की गुजरात के अहमदाबाद में मौत हो गयी। संदेहास्पद स्थिति में हुई इस मौत से परिजनों के होश उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक, छितौनी नगर पंचायत के विवेकानंद नगर का रहने वाला सोनू पटेल पुत्र सुभाष पटेल उम्र करीब 28 वर्ष अहमदाबाद के निकोल सिटी में कढ़ाही बुनाई का काम करता था। शुक्रवार की शाम को भोजन कर अपने साथियों के साथ कारखाना की छत पर सो गया। शनिवार की भोर छत के नीचे ही सड़क पर सोनू का शव साथियों ने देखा। सोनू के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को भी दी। सूचना मिलते ही परिजन शव लेने के लिए मौके पर गए हैं। दिवाली पर उसे घर आना था। एक तरफ जहां घर में दीपावली की तैयारी चल रही थी वहीं इस घटना से मातम पसर गया है।

एक अन्य घटना में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी मदरहा निवासी एक युवती ने गृहकलह से आजिज आकर जहर पी लिया। उसकी हालत खराब होने पर परिजन आनन-फानन में मथौली बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस गांव के हीरामन चौरसिया की 19 वर्षीय पुत्री दिव्या ने शनिवार को परिवार से गुस्सा होकर आत्मघाती कदम उठाया।












Click it and Unblock the Notifications