कुशीनगर: श्याम निशान यात्रा के दौरान हुआ हादसा, HT लाइन चपेट में आने से श्रद्धालु की मौत, कई झुलसे

कुशीनगर, 13 मार्च: खबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से है। यहां रविवार की सुबह श्याम निशान यात्रा के दौरान लहराए जा रहा ध्वज अचानक से एचटी लाइन से टकरा गया। जिससे उसमें करंट आ गया और एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया।

Kushinagar: A devotee lost their lives during Shyam Nishan Yatra

ये हादसा कुशीनगर जिले के पडरौना नगर के रामकोला रोड की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार 13 मार्च की सुबह श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा जैसे ही रामकोला रोड पर आवास विकास कॉलोनी के पास पहुंची, कि सड़क से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में ध्वज आ गए। करंट की चपेट में आने से प्रभात बंका (40), अभिषेक अग्रवाल (28), राधा कनोडिया (32) और शालू अग्रवाल (34) गंभीर रूप से झुलस गए।

इसके बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। लोग प्रभात को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। खबर के मुताबिक, श्याम मंदिर से सुबह नौ बजे से निशान यात्रा निकल रही थी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।

यात्रा सुबह लगभग साढ़े 10 बजे यात्रा रामकोला रोड के रास्ते सुभाष चौक की तरफ बढ़ रही थी कि अचानक आवास विकास कालोनी के समीप काफी उंचाई वाला ध्वज उपर से होकर गुजरे तार में जा सटा। जिससे लोहे की पाइप में करंट उतर आया। इधर, युवक की मृत्यु की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+