Kushinagar News: एक घंटे में घर लौटने की बात कहकर निकले दरोगा की सड़क हादसे में मौत
Kushinagar News: कुशीनगर के पडरौना कोतवाली में तैनात दरोगा की सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गयी। ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से घायल हो गये थे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक, जौनपुर जिले के जलालपुर थाने के चितईपुर गांव के रहने वाले आनंद शंकर सिंह पडरौना कोतवाली पर तैनात थे। यहां वह अपने इकलौते बेटे व पत्नी के साथ रहते थे। सोमवार सुबह वह पत्नी से यह कहकर निकले कि खाना बनाओं एक घंटे में आता हूं। पडरौना कोतवाली के बंधूछपरा गांव के समीप खड्डा-पडरौना मार्ग पर दरोगा अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी बीच ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर स्थिति होने पर उनकों बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। यहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही पत्नी व बेटे अचेत हो गये। पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गयी।
पत्नी रंजना व बेटे देवेंद्र कुमार सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी व बेटे संग दारोगा कोतवाली के बगल में ही किराए का कमरा लेकर रहते थे। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications