Kushinagar News: 35 घरों में लगी भीषण आग, तीन की मौत, सीएम ने दिए यह खास निर्देश

कुशीनगर में मंगलवार को 35 घरों में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। सीएम योगी ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

kushinagar

Kushinagar News: कुशीनगर जिले से आगजनी की बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार दोपहर में अचानक लगी आग में 35 घर जलकर राख हो गए। इस आग की चपेट में आने से तीन लोगो की मौत हो गयी है। इसमें दो बच्चे व एक बुजुर्ग की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पडरौना के जटहा बाजार के भैरोगंज बाजीपट्टी गांव में खाना बनाते समय किसी घर में आग लग गयी। धीरे- धीरे आग ने भयावह रुप धारण कर लिया और एक घर से दूसरे घर तक पहुंच गया। देखते- देखते 35 घर आग की चपेट में आग गए। ग्रामीणो में दहशह देखने को मिला। जो जहां था वो घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाने की सोच रहा था। इसी बीच ग्रामीण आग बुझाने के लिए पानी लेकर दौड़ रहे थे। कड़ी मशक्कत के बाद आग शांत हुआ लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी है। आग ने भारी तबाही का मंजर दिखा दिया था। तीन जिंदगियां इस आग में जल चुकी थी। लाखों का सामान राख हो चुका था। चारो तरफ सिर्फ और सिर्फ भय का माहौल था।

इस तबाही का सूबे के मुखिया सीएम योगी ने त्वरित संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य करने का निर्देश दिया। सीएम ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने घायलों को त्वरित इलाज देने का निर्देश देते हुए हर संभव मदद का निर्देश भी दिया है।

जिलाधिकारी कुशीनगर ने बताया कि इस घटना में घायलों को त्वरित इलाज दिया जा रहा है। गांव में जो सहायता करनी है वो उपलब्ध करा दी गयी है। टीम लगातार राहत बचाव कार्य में लगी है। आगजनी से हुए इस नुकसान की जांच की जाएगी।

Recommended Video

    गोरखपुर: भारत गौरव ट्रेन कराएगी धार्मिक स्थलों के दर्शन, जाने कैसे करें यात्रा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+