एक दिन पहले दूल्हा हुआ गायब तो छोटे भाई से दुल्हन की कराई शादी, फिर आई दुखदायी खबर

कुशीनगर। खबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से है, यहां शादी से एक दिन पहले दूल्हा अपने घर से गायब हो गया। दूल्हे के गायब होने की खबर दुल्हन के परिवारवालों को भी चल गई। शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे के गायब होने की खबर चलते ही दुल्हन के घर में कोहराम मच गया। हालांकि, दोनों परिवारों के बड़े-बुजुर्गों ने आपस में बात कर रास्‍ता निकाला और दूल्हे के छोटे को भाई को दूल्हा बनाया और तय समय पर बारात के साथ पहुंचकर शादी सम्‍पन्‍न कराई।

Groom found hanged on tree before marriage

शादी की रस्‍में अभी पूरी भी नहीं हुई थीं कि एक दिन पहले से गायब हुए दूल्हे का शव पेड़ से लटकता मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया और पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना कसया थाने के गांव कुड़वा दिलीप नगर में कुंवर टोला की है। जानकारी के अनुसार, दूल्हा शादी वाले दिन से एक दिन से पहले यानि (29 नवंबर) को दाढ़ी बनवाने की बात कह कर घर से निकला था। लेकिन वो शादी के दिन (30 नवंबर) भी देर शाम तक वापस नहीं लौटा। कसया थाने के गांव कुड़वा दिलीपनगर में कुंवर टोला के पास सड़क किनारे उसका शव पेड़ से लटकता मिला।

ग्रामीणों की सूचना पर कसया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि गांव के लोगों ने उसकी पहचान कुंवर टोला 28 वर्षीय निवासी प्रेम के रूप में की। पुलिस को ग्रामीणों से ही पता चला कि 30 नवंबर की रात को उसकी कुबेरस्थान में शादी होने वाली थी। वह 29 नवंबर को घर से दाढ़ी बनवाने की बात कह कर निकला और गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो उसकी जगह उसके छोटे भाई कृष्णा की शादी तय कर दी।

दरअसल, लड़के वालों पर लड़की वालों का प्रेशर था, इसलिए तय तारीख पर परिवार बारात लेकर निकल गया। शादी होने भी लगी। इसीबीच बड़े भाई आनंद के मोबाइल पर सूचना मिली की प्रेम पेड़ से लटका हुआ है। शादी की खुशियों के बीच मातम पसर गया। पूरी बारात मंगलवार सुबह गांव लौटी। वहीं, एसओ कसया रामआशीष यादव ने बताया कि पुलिस की जांच चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जो बातें सामने आएंगी उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+