Kushinagar News: किशोरी का गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से किशोरी से गैंगेरप का मामला सामने आया है। यह मामला तरयासुजान क्षेत्र के एक गांव का है। यह मामला तो नौ माह पुराना है लेकिन आरोपी ने गैंगरेप का वीडियो छात्रा के प्रधानाचार्य को भेजा है। पुलिस के दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
तरयासुजान क्षेत्र की रहने वाली एक किशारी से नौ माह पहले कुछ युवक गैंगरेप करते हैं। इसका वीडियो भी बना लेते हैं। इसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करते हैं। नौ माह पहले की यह घटना तब चर्चा में आई जब आरोपी ने गैंगरेप का वीडियो किशोरी के स्कूल के प्रधानाचार्य को भेज दिया। प्रधानाचार्य ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद किशारी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने एक नामजद सहित दो लोगों पर गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष तरयासुजान ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने बताया कि जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। समाज में विकृति फैलाने वाले अपराधियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। गैंगरेप के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications