Kushinagar: चलती ट्रेन से युवती ने लगाई छलांग,गंभीर रुप से हुई घायल
बिहार की रहने वाली युवती ने सोमवार को खड्डा स्टेशन के पास चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इस दौरान वह गंभीर रुप से घायल हो गयी।

Kushinagar News: कुशीनगर के खड्डा स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदना एक लड़की के लिए कष्टदायक हो गया। इस घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। काफी देर तक एंबुलेंस का इंतजार करने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे निजी वाहन से नजदीकी सीएचसी ले गए,जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, बिहार की रहने वाली पुष्पा सोमवार को बेतिया स्टेशन से पनियहवा स्टेशन जाने के लिए कामाख्या एक्सप्रेस पर सवार हुई। उसे यह नहीं पता था कि यह ट्रेन पनियहवा स्टेशन पर नहीं रुकती है। जब ट्रेन वहां नहीं रुकी तो वह घबरा गयी। ट्रेन खड्डा स्टेशन तक पहुंच गयी थी। ट्रेन के थोड़ी धीमी होने पर पुष्पा उतरने की कोशिश करने लगी। उसने जैसे ही चलती ट्रेन से छलांग लगाई। वह गिर गयी और गंभीर रुप से घायल हो गयी। पहले तो वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेस को कॉल किया और उसका डेढ़ घंटे तक इंतजार करते रहे। जब एंबुलेंस नहीं आई तब निजी साधन से लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर पीएन गुप्ता ने बताया कि एंबुलेंंस में देरी की वजह से युवती को निजी साधन से अस्पताल ले जाना पड़ा। एंबुलेंस को लखनऊ से संचालित होने के कारण देरी का सामना करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications