Kushinagar News: प्रयोगात्मक परीक्षा देने के बाद तीसरी मंजिल से आखिर क्यों कूद गयी गरिमा,जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ने वाली गरिमा ने बुधवार दिन में विद्यालय के तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वह 11वीं की छात्रा है और उसका भौतिक विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा थी।
Kushinagar News: कुशीनगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ने वाली गरिमा ने बुधवार दिन में विद्यालय के तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वह 11वीं की छात्रा है और उसका भौतिक विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी छात्र अपने घर जा रहे थे तभी गरिमा छत से कूद गयी। उसकी हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पडरौना के कठकुइयां की रहने वाली गरिमा चतुर्वेदी सेंट जेवियर11वीं बायो की छात्रा है। वह विद्यालय के छत से कूद गयी। जमीन पर गिरते ही वह बेहोश हो गयी। इसके साथ ही उसके शरीर से खून बहने लगा। अन्य छात्रों ने उसे देख शोर मचाना शुरु कर दिया। उसके बाद वहां भीड़ जुट गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
Gorakhpur: चार बार काउंसिलिंग के बाद भी नहीं भरी बीएड की सीटें,सीधी प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरु
सेंट जेवियर्स स्कूल के कोआर्डिनेटर एवं इंचार्ज कुंदन सहाय ने बताया कि गरिमा परीक्षा देने के बाद कब छत पर गयी यह किसी को पता नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है।
एसपी धवल जायसवाल का कहना है कि छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया है इसकी जांच की जा रही है। छात्रा के परिजनों से भी बात की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications