Kushinagar में हुआ दर्दनाक हादसा, शौचालय के टैंक में गिरने से पिता-पुत्र समेत चार की मौत

Kushinagar News: शौचालय का टैंक साफ करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Kushinagar News

Kushinagar News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से सामने आई है। यहां शौचालय की सफाई के दौरान पिता-पुत्र समेत पांच लोग टैंक में गिर गए। इस हादसे में एक परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह हादसा कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बहोरा रामनगर के खपरधिका टोला का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शौचालय की टैंक की सफाई के दौरान एक व्यक्ति टैंक में गिर गया। इसके बाद परिवार के सभी लोग एक-एक कर गैस की चपेट में आकर टैंक में गिरते गए।

बता दें कि इस हादसे में पिता-पुत्र समेत परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया है। घटना के बाद से ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है।

Recommended Video

    कुशीनगर: कटहल तोड़ने के विवाद में मरे युवक का शव पहुचां गांव,मचा कोहराम

    वहीं, इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, चार लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+