Kushinagar: मनोज को इस तरह गहरे पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, दहशत में लोगों ने बयां किया दर्द
Kushinagar News: कुशीनगर जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें नहर में नहा रहे युवक को मगरमच्छ गहरे पानी में खींच ले जाता है। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में तलाश की पर युवक का कोई पता नहीं चला। घटना बुधवार दोपहर बाद कुशीनगर के खड्डा थानाक्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली की है।
जानकारी के मुताबिक, मदनपुर सुकरौली गांव के रहने वाले पप्पु सहानी के दो बेटों में बड़ा बेटा मनोज बुधवार दोपहर बाद गांव के पास से गुजरी पश्चिमी गंडक नहर में नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मनोज तैरकर नहर पार कर रहा था। इसी दौरान मनोज के पीेछे विशाल मगरमच्छ आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। लेकिन इसी बीच मगरमच्छ मनोज को गहरे पानी में खींच ले गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी। टीम ने काफी देर तक नहर में मनोज की खोजबीन की लेकिन उसका कही पता नहीं चला। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शी मुकेश बताते हैं कि मैं साइकिल से अपने घर जा रहा था। देखा कि मनोज नहर में नहा रहा था। तभी मैंने उसके पीछे मगरमच्छ देखा। मैं खुद सहम गया और मनोज को जल्दी से बाहर निकलने के लिए शोर मचाने लगा। मनोज ने मेरी आवाज भी सुनी। वह नहर से जल्दी बाहर निकलने की कोशिश करने लगा। लेकिन खुद को मगरमच्छ से नहीं बचा पाया और देखते ही देखते मगरमच्छ उसे गहरे पानी की तरफ लेते गया।












Click it and Unblock the Notifications