Kushinagar: कटहल खरीदने के दौरान ऐसा क्या हुआ जो गांव में तैनात हो गयी 6 थानों की पुलिस

कुशीनगर में कटहल खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है। गांव में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गयी है।

police

Kushinagar News: कुशीनगर के विशुनपुर क्षेत्र के विशुनपुर बरियापट्टी गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। वजह बना कटहल खरीदने को लेकर शुरु हुआ विवाद। विवाद में पिकअप से आए छह लोगों ने व्यक्ति की पिटाई कर दी जिसमें उसकी मौत हो गयी। गांव में तनाव को देखते हुए 6 थानों की पुलिस तैनात है।

Recommended Video

    UPSC CSE 2022 Result: गोरखपुर की रुपल श्रीवास्तव को मिली 113वीं रैंक

    जानकारी के मुताबिक गांव के गामा यादव का बहपुरवा टोला में कटहल का बागीचा है। गामा एक माह पहले बतरौली धुरखड़वा के कुछ व्यापारियों के साथ कटहल का फल 12 हजार रुपये में बेच दिए था, लेकिन कटहल काटने व्यापारी नहीं आ रहे थे। इस वजह से गामा यादव ने विशुनपुर बरियापट्टी निवासी बृजेश चौहान से आठ हजार रुपये में बेच दिया। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे बृजेश (35) अपने भाई संदीप चौहान (30), पुत्र अनुज (14) और कविदेव (12) के साथ कटहल कटवा रहे थे। आरोप है कि तकरीबन तीन बजे पिकअप पर सवार लगभग छह की संख्या पहले व्यापारी पिकअप से पहुंचे और चारों पर हमला कर दिया। आरोप है कि बृजेश को पीट पीटकर मार डाला, जबकि संदीप, अनुज और कविदेव को घायल कर दिया।

    सभी घायलों को दुदही सीएचसी लाया गया। यहां मृतक के भाई और पकड़े गए आरोपी की हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि दोनों बेटों को इलाज के बाद दुदही सीएचसी से घर भेज दिया गया।

    इस घटना की जानकारी होने पर सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, सेवरही के एसओ संजय कुमार, तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह, तमकुहीराज नीरज राय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। घटनास्थल पर बरवापट्टी, विशुनपुरा, कुबेरस्थान की पुलिस भी तैनात की गई है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+