UP Bihar News: रात में घर लौट रही थी नाबालिग, 8 युवकों ने रास्ते में रोक की यह हैवानियत

बिहार के बेतिया जिले में आठ युवकों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप किया है। उसकी हालत गंभीर है।

bihar

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से लगे बिहार की सीमा में अपने मौसा के साथ बाइक से जा रही नाबालिग लड़की के साथ जबरन आठ लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। गन्ने के खेत में खुन से लथपथ लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। गंभीर हालत में युवती का इलाज बेतिया जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के बगहां के लौकरिया थाना क्षेत्र में लड़की बाइक से घर लौट रही थी। उसके मौसा ने शौच के लिए बाइक रोक दी। इसी बीच दो युवकों ने वहां पहुंचकर लड़की से छेड़छाड़ शुरु कर दी। लड़की व उसके मौसा के विरोध करने पर उन्होंने पिटाई शुरु कर दी। उसके अन्य छह साथी भी वहां पहुंच गए। मौसा को गंभीर रुप से पीटकर घायल कर दिया और लड़की को गन्ने के खेत में ले जाकर गैंगरेप कर किया। बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। मौसा ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर छानबीन शुरु कर दी। लड़की खून से लथपथ गन्ने के खेत में मिली। उसे बेतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रामनगर के डीएसपी नंदजी प्रसाद ने बताया कि आठों आरोपियों चंदन महतो, जीवन शर्मा, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, सरदार महतो, कांतिलाल महतो, मुन्ना महतो और रविंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+