UP: दरवाजे पर अचानक गिरी 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन तार, देखते- देखते झुलस गए इतने लोग

Gorakhpur News: कुशीनगर के विशुनपुरा क्षेत्र के बांसगांव घूरपट्टी में गुरुवार सुबह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन और एलटी तार दोनों एक साथ टूटकर गिर गए। इससे फैले करंट चपेट में आने से 11 लोग झुलस गए। जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर है। दुदही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के घूरपट्टी टोला में अवधेश मिश्रा के घर के पास से ही 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन तार गुजरती है। सुबह वह टूटकर कर गिर गया। आसपास करंट फैल गया। इससे 11 लोग इसकी चपेट में आ गयी। करंट की चपेट में आने से सुनैना (32), चांदनी (18), कुसुम (30), श्वेता (16), अनु (14), सोनाली (5), अविनाश (17), गुड्डी देवी (40), रमिता देवी (38), अनूप और देव आदि लोग चपेट में आ गए। लोगों ने बिजली निगम को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई।

kushinagar

इसके बाद चार लोग सुनैना, चांदनी, कुसुम और श्वेता को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुसुम और श्वेता को इलाज कर घर भेज दिया गया, जबकि सुनैना एवं चांदनी का इलाज चल रही है। तार इससे पहले भी टूट कर गिर चुका है। गांव के लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+