कुमार विश्वास बोले- प्रशांत भूषण-योगेंद्र यादव की होगी AAP में वापसी

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के भीतर कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच नाराजगी चल रही है। इसी बीच रविवार को कुमार विश्वास ने एक चौंकाने वाला दावा किया। कुमार ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी से बर्खास्त किए गए प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव जैसे बड़े नेताओं की वापसी की बात चल रही है। हालांकि, आम आदमी पार्टी के दूसरे नेताओं ने इस दावे को खारिज किया है।

प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को अप्रैल 2015 में पार्टी से निकाला गया था

प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को अप्रैल 2015 में पार्टी से निकाला गया था

प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को साल 2015 में पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप में पार्टी ने निकाला जा चुका है ,जिसके बाद इन नेताओं ने पिछले साल अक्टूबर महीने में स्वराज इंडिया पार्टी बनाई थी। 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी के फाउंडेशन डे पर कुमार विश्वास ने रामलीला मैदान में बोलते हुए किया कि वो हर रविवार को पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे। इसी के तहत उन्होंने कई राज्यों से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

नेता से कुमार विश्वास कर रहे हैं बात

नेता से कुमार विश्वास कर रहे हैं बात

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कुमार विश्वास ने कहा, "अगर कोई नेता दूसरे दल में नहीं गया है और वो पार्टी में वापसी चाहता है, अगर किसी नेता ने राजनीतिक दल बना लिया है और विलय चाहता है तो हो सकता है। ये लिस्ट काफी लंबी है।'' इस दौरान कुमार ने कई पुराने आम आदमी पार्टी नेताओं के नाम लेते हुए कहा, '' सुभाष वारे से लेकर अंजलि दमानिया तक, मयंक गांधी, धर्मवीर गांधी से लेकर प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव तक। ऐसे नेताओं के साथ बात वॉलन्टियर्स बात कर रहे हैं। अपनी गलतियों के लिए हम उनसे माफी मांग लेंगे।''

कुमार बोले- पार्टी में एंटी वायरस लगाए जा रहे हैं

कुमार बोले- पार्टी में एंटी वायरस लगाए जा रहे हैं

अपने ही अंदाज में बोलते हुए कुमार विश्वास ने कहा, ''लड़ाई भीषण है। कई महारथी अभिमन्यु का वध करना चाहेंगे। पार्टी में कुछ एंटी वायरस लगाए जा रहे हैं। ये एंटी वायरस कार्यकर्ताओं के हैं। कार्यकर्ता सच-सच बताएंगे कि संगठन में कहां दिक्कत है और विधायक कैसा काम कर रहे हैं? ये एंटी वायरस पार्टी को ‘बैक टू बेसिक' की ओर लाने के लिए है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+