KOTA : प्लास्टिक की थैलियों में थूक भरकर घरों मे फेंक रहीं महिलाएं, देखें CCTV में कैद हुई हरकत
कोटा। कोरोना संकट के चलते राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा करता पकड़े जाने पर सात साल की सजा व जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। इस बीच राजस्थान में कुछ महिलाओं द्वारा प्लास्टिक की थैलियों में थूक भरकर घरों में फेंकने का मामला सामने आया है। महिलाओं की यह हरकत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरो में कुछ महिलाएं रिकॉर्ड हुई हैं, जो थैलियों में थूंक लगाकर घरों में फेंकती नजर आई हैं। महिलाओं के इस तरह की हरकत ने हर किसी को दहशत में ला दिया है। वहीं, इलाके के लोगों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। ऐसे में तत्काल ही इलाके में सैनेटाइजेशन का काम किया गया।












Click it and Unblock the Notifications