कोटा-नागदा जंक्शन के बीच 180 किमी की स्पीड से दौड़ी वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो
कोटा, 26 अगस्त। इंडियन रेलवे ने तीसरी वंदे भारत ट्रेन का दूसरा स्पीड ट्रायल भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट करके दी है। वंदे भारत ट्रेन का यह ट्रायल 25 अगस्त को रेल मंत्रालय के अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (RDSO) ने राजस्थान के कोटा-नागदा रेलखंड के बीच किया है।
Recommended Video

बता दें कि वंदे भारत ट्रेन ने शुक्रवार को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घाट का बराना से भवानीमंडी तक के सेक्शन का सफर तय किया। सबसे पहले कोटा से घाट का बराना तक वंदे भारत ट्रेन को 170 किलोमीटर प्रति घंटे स्पीड से चलाया गया। फिर यह घाट का बराना से भवानीमंडी तक 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ी। वहीं, भवानीमंडी से रामगंजमंडी वापस ट्रेन को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लाया गया।
बता दें कि 'वंदे भारत' आधुनिक जमाने की ट्रेन है। इसके दरवाजे ऑटोमैटिक खुलते हैं। लोको पायलटों के संचालन के लिए चालक के केबिन में आरामदायक जगह है। इनमें दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय बनाए गए हैं। यात्रियों के लिए ट्रेन में झुकी हुई कुर्सियां हैं। बीते दिनों ही इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई (ICF-Chennai) में रेलमंत्री ने इसका निरीक्षण किया था। जांच में सही पाए जाने के बाद इसे ट्रायल के लिए चेन्नई लाया गया। रेल मंत्री ने बताया कि भारतीय रेलवे एक साल 74 अतिरिक्त वंदे भारत ट्रेन का निर्माण करेगी।
उल्लेखनीय है कि इंडियन रेलवे 15 अगस्त 2023 तक देश में 75 नई वंदे भारत ट्रेन को ट्रैक पर उतारना चाहता है। इसलिए इन ट्रेनों के निर्माण में काफी तेजी दिखाई जा रही है। रेलवे का लक्ष्य हर महीने छह-सात वंदे भारत ट्रेन बनाने का है।












Click it and Unblock the Notifications