राजस्‍थान में चाचा ने नाबालिग भतीजी से रचाई शादी, बारां-बाड़मेर में बंधक बनाकर रखा

चाचा पर भतीजी से शादी करने के साथ साथ उसे बाड़मेर में दस माह तक बंधक बनाने का भी आरोप है।

kota shadi news

राजस्‍थान की शिक्षा नगरी कोटा के महावरी नगर पुलिस थाना इलाके में रिश्‍तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक चाचा ने अपनी ही भतीजी से शादी रचा ली। लड़की को पुलिस ने बाड़मेर से बरामद किया है।

कोटा बाल कल्‍याण समिति सदस्‍य मधुबाला शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि फिलहाल लड़की को महिला आश्रय स्‍थल में रखा गया है। उसके 164 के बयान भी दर्ज करवाए जाएंगे।

लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। जून 2022 को बालिका बजार से अपने घर जा रही थी। रास्‍ते में उसे रिश्‍तेदार मिला, जो उसका दूर के रिश्‍ते में चाचा लगता है।

आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ बारां ले गया। शुरुआत में तो परिजनों ने अपने स्‍तर पर उसकी तलाश की। फिर महावीर नगर पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी।

फिर वह आरोपी चाचा उसके साथ बारां के एक मंदिर में उससे शादी रचा ली। बारां में उसे छह माह तक बंधक बनाकर रखा। फिर एक जनवरी को उसे बाड़मेर ले गया। वहां उसे चार माह किराए के मकान में रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+