अस्पताल में 'थ्री इडियट्स' रिटर्न! मरीज को स्कूटी लेकर घुसे वकील, अस्पताल प्रबंधन क्या बोला?
Rajasthan का कोटा इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई के लिए मशहूर है। इंजीनियरिंग के छात्रों पर बनी फिल्म थ्री इडियट्स का एक सीन बेहद पॉपुलर हुआ जब आमिर खान का कैरेक्टर स्कूटी लेकर अस्पताल में घुस जाता है।
इमरजेंसी के कारण कुछ ऐसा ही नजारा कोटा के MBS hospital में एक वकील ने दोहराया। Advocate Manoj Jain का कहना है कि उन्हें अस्पताल पहुंचने पर व्हील चेयर नहीं मिला, जिस कारण वे स्कूटी लेकर अस्पताल की लिफ्ट में चले गए।

सोशल मीडिया पर वायरल इस मामले की वीडियो को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं, लेकिन अब दोनों पक्षों का बयान पहली बार सामने आया है। वकील का कहना है कि स्कूटी लेकर जाने से पहले अस्पताल से अनुमति ले चुके थे।
दरअसल, राजस्थान में अधिवक्ता मनोज जैन अपने बेटे को स्कूटर पर कोटा के एमबीएस अस्पताल ले गए। बेटे के स्कूटी के साथ अस्पताल की लिफ्ट में लेकर घुसे मनोज बताते हैं कि उनके बेटे के पैर में चोट लगी थी।
उन्होंने कहा, "मैं व्हीलचेयर की तलाश कर रहा था लेकिन अस्पताल प्रशासन ने नहीं दिया। मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं अपने बेटे को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर लिफ्ट के अंदर ले जा सकता हूं और उन्होंने मुझे अनुमति दे दी। अब उन्होंने मेरे स्कूटर की चाबी ले ली।"
इस मामले में एमबीएस अस्पताल के उप अधीक्षक कर्णेश गोयल ने बताया कि एडवोकेट मनोज जैनबेटे के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण मनोज जैन व्हीलचेयर मांग रहे थे। चूंकि व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं थी, अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें अपने स्कूटर को गेट तक लाने की अनुमति दी, लेकिन वह अपने स्कूटर के साथ लिफ्ट में घुस गए।
बहरहाल, इस दिलचस्प लेकिन चौंकाने वाले मामले में वकील की स्कूटी लौटाने को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कोई अपडेट नहीं है। सबसे चिंताजनक बात और गंभीर सवाल ये है कि आपात परिस्थिति में व्हीलचेयर या स्ट्रेचर जैसी चीजें अक्सर नदारद क्यों रहती हैं?












Click it and Unblock the Notifications