ऐसा साइको किलर जो महिलाओं का पेट चीरकर शव के साथ पार करता हैवानियत की सारी हदें

कोटा। राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा की पुलिस ने पिछले दिनों विज्ञान नगर में तारों बंदा महिला का नग्न शव एक बंद बोरे में मिलने के मामल की गुत्थी सोमवार को सुलझा ली है। वारदात को एक साइकों ​किलर ने अंजाम दिया था। उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस पूछताछ में उसने कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर न केवल पुलिस बल्कि आम आदमी की भी रूह कांप सकती है।

24 मई को मिला था महिला का शव

24 मई को मिला था महिला का शव

मामले का खुलासा करते हुए कोटा आईजी बिपिन पाण्डे ने बताया कि 24 मई को विज्ञान नगर इलाके में एक बोरी के अंदर नग्न हालत में तार से हाथ-पैर बंधा युवती का शव मिला था। शव मिला तब यह पूरा मामला ब्लाइंड मर्डर का था। महिला के इस ब्लाइंड मर्डर के बाद कोटा पुलिस ने टीमों का गठन किया और आरोपी की तलाश शुरू। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महावीर उर्फ मोहन को कुन्हाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया।

हत्या के बाद हैवानियत की

हत्या के बाद हैवानियत की

शुरुआत में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, मगर सख्ती बरती तो सच उगल दिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था जब महिला ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी और फिर सबूत मिटाने के लिए महिला के पेट को चीर कर शरीर में कपड़ों को डालकर ऊपर से तार की मदद से सील दिया।

महिलाओं को जाल में फंसाकर करता रेप

महिलाओं को जाल में फंसाकर करता रेप

कोटा पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब पीने का आदि है। वह महिलाओं को अपना निशाना बनता था। पहले महिला को अपनी बातों में फंसाता फिर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करता है। ऐसे में जब महिला मना कर देती तो महिला की हत्या उसके शरीर के साथ क्रुरता करता है।

23 साल पहले भी किया था मर्डर

23 साल पहले भी किया था मर्डर

वहीं, कोटा सूरसागर के उद्योग नगर थाना इलाके में करीब 23 साल पहले हुई मां-बेटी के ब्लाइंड मर्डर के सनसनीखेज मामले को भी इसी साइको किलर ने अंजाम दिया था। 2003 में भी आरोपी ने निम्बाहेडा में एक महिला के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा हुई थी लेकिन सांगानेर ओपन जेल से आरोपी फरार हो गया था। वहीं, आरोपी साइको किलर से पूछताछ में कई ओर मामले भी सामने आ रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+