ओम बिड़ला बन सकते हैं लोकसभा अध्यक्ष, जश्न में डूबा कोटा, BJP कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी
कोटा। राजस्थान के कोटा-बूंदी सांसद ओम बिड़ला लोकसभा स्पीकर बनना लगभग तय है। ऐसे में मंगलवार को ओम बिड़ला के कोटा स्थित पर जश्न का माहौल है। समर्थक आतिशबाजी कर, मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को फूल मालाएं पहनाकर जश्न मना रहे हैं। वहीं, बिड़ला के घर बधाई देने पहुंचने वालों का भी तांता लगा रहा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में कोटा-बूंदी सीट से एतिहासिक जीत दर्ज करने पर भाजपा सांसद ओम बिड़ला को केन्द्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार-2 में सांसद ओम बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष बनाने का निर्णय ले लिया है। यह घोषणा होने के बाद पूरे राजस्थान में जश्न का माहौल है।
कोटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरला के भाई का माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर खुशियां बांटी। वहीं हाड़ौती की जनता ने सांसद बिड़ला के लोकसभा स्पीकर बनने पर केन्द्र सरकार का धन्यवाद दिया है। साथ ही उम्मीद भी जताई है की अब हाड़ोती की समस्याएं दूर होंगी।
भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि ओम बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष बनाने की घोषणा से क्षेत्र को विकास की उम्मीद जगी है। पूर्व विधायक हीरालाल नागर का कहना है कि देश की राजनीति में कोटा का कद और बढ़ गया है। यह उपलब्धि गर्व करने लायक है।












Click it and Unblock the Notifications