महानरेगा मेट-मजदूर की लव स्टोरी: प्रेमी के साथ भाग गई 6 बच्चों की मां, सदमे ने पति ने दी जान
Mahanrega mate-laborer Love story: छह बच्चों की मां की लव स्टोरी राजस्थान के कोटा जिले के है। प्रेमी महानरेगा के मेट मोनू उर्फ विशाल व प्रेमिका मजदूर सुनीता को पुलिस ने पकड़ लिया है।
Love Story of Mother of Six Children Kota: राजस्थान में अजब प्रेम की जानलेवा कहानी सामने आई है। छह बच्चों की मां महानरेगा मेट को दिल दे बैठी और उसके साथ ही भाग गई। पत्नी के इस फैसले से गमजदा पति ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। ऐसे में छह बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया।
महानरेगा में मेट के साथ भागने वाली छह बच्चों की मां सुनीता महानरेगा में मजूदर है। मेट-मजदूर की यह प्रेम कहानी राजस्थान के कोटा जिले की है। पुलिस ने प्रेमी व प्रेमिका को पकड़ भी लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद पति का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार सुनीता की ननद ने राजस्थान के छबड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसके भाई 41 वर्षीय दौलतराम का घर उसके पास ही है। दौलत की पत्नी सुनीता (38) महानरेगा में मजदूरी करती है। 15 दिन पहले महानरेगा मेट मोनू उर्फ विशाल उसके भाई दौलत के घर आया।
विशाल ने दौलत को जातिसूचक गालियां निकाली और उसकी पत्नी सुनीता को भगाकर ले जाने की धमकी दी।
शनिवार को सुनीता महानरेगा में मजदूरी करने गई थी, मगर शाम तक घर नहीं लौटी। बाद में पत चला कि मेट विशाल उसे भगाकर ले गया।
पुलिस ने दौलत की बहन की रिपोर्ट पर सुनीता व विशाल की तलाश शुरू की। दोनों को पकड़ भी लिया, मगर बदनामी के डर से विशाल ने फांसी लगाकर जान दे दी।












Click it and Unblock the Notifications