पड़ोसी युवती की हत्या कर पुलिस थाने पहुंचा सिरसिरा आशिक, एक तरफा प्यार में दिया वारदात को अंजाम
झालावाड़, 8 अक्टूबर। राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिडावा पुलिस थाना इलाके के बांकीपुर गांव में एक युवक ने पड़ोसी युवती की हत्या कर दी। फिर खुद ही पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। युवक ने एक तरफा प्यार में वारदात को अंजाम दिया है।

डीएसपी अमित बुडानिया के अनुसार पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का होना सामने आया है। पूजा के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। जुबेर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हुआ यूं कि गांव बांकीपुर की 19 वर्षीय पूजा मेहर व 21 वर्षीय जुबेर खान के बीच जान पहचान थी। दोनों की अक्सर बातें होती थी। किसी वजह से पूजा ने जुबेर से बातचीत करना बंद कर दिया था। इस बात को लेकर दोनों के परिवारों में समझौता भी हुआ था।
शुक्रवार को पूजा माई खेड़ी रोड पर खेत पर काम करने गई थी। जुबेर भी वहां पहुंचा और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। पूजा के गर्दन समेत कई जगह गहरे जख्म हो गए। उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications