Om Birla: 25 साल पुरानी कौनसी परम्परा तोड़ संसद पहुंचे हैं ओम बिरला, दूसरी बार बनेंगे स्पीकर?
Om Birla vs K. Suresh Lok Sabha Speaker Chunav: 18वीं लोकसभा के लिए लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को चुनाव होंगे। मंगलवार को एनडीए की तरफ से ओम बिरला और इंडिया गठबंधन की ओर से के सुरेश ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।
अगर भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला अगर जीत दर्ज करते हैं तो लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बन जाएंगे। इस पर लगातार दूसरी बार बैठने वाले ओम बिरला पहले शख्स होंगे।

72 साल के इतिहास में लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए तीसरी बार चुनाव हो रहे हैं। ओम बिरला वो शख्स हैं, जो 25 साल पुरानी परम्परा तोड़कर राजस्थान के कोटा से बतौर भाजपा सांसद संसद पहुंचे हैं।
दरअसल, देश में बीते 25 साल से यह अनूठी परम्परा चली आ रही है कि जो भी लोकसभा अध्यक्ष बनता है तो वो अगली बार लोकसभा चुनाव में दुबारा जीतकर सांसद नहीं बनता, मगर ओम बिरला ने इस परंपरा को लोकसभा चुनाव 2024 में तोड़ डाला था।
ये लोकसभा स्पीकर दुबारा नहीं बने सांसद
1 जीएससी बालयोगी: अमलापुरम से सांसद बने तेलगुदेशम पार्टी के जीएससी बालयोगी 22 अक्टूबर 1999 को लोकसभा अध्यक्ष बने थे। 2 मार्च 2002 को आंध्र प्रदेश के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत।
2 मनोहर जोशी: जीएमसी बालयोगी की मौत के बाद शिवसेना नेता व मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से सांसद मनोहर जोशी लोकसभा अध्यक्ष बने थे। साल 2004 के लोकसभा चुनाव में जोशी कांग्रेस प्रत्याशी एकनाथ गायकवाड़ से चुनाव हार गए।
3 सोमनाथ चटर्जी: साल 2004 में यूपीए की सरकार बनी तो वामपंथी दलों का सरकार को बाहर से समर्थन मिलने के कारण सीपीआई (एम) नेता व बोलपुर से सांसद सोमनाथ चटर्जी लोकसभा अध्यक्ष बने। 16 मई 2009 तक इस पद पर रहे, मगर अगला चुनाव नहीं लड़ा और राजनीति से संन्यास ले लिया।
4 मीरा कुमार: साल 2009 में एक बार फिर यूपीएस सरकार बनी तो बिहार से सासाराम से कांग्रेस सांसद मीरा कुमार को लोकसभा अध्यक्ष बनने का मौका मिला। साल 2014 तक स्पीकर रहने के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2014 में मीरा कुमार को फिर टिकट दिया, मगर मोदी लहर में सासाराम में चुनाव हार गईं।
5 सुमित्रा महाजन: इंदौर से भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन को 16वीं लोकसभा का स्पीकर चुना गया। 17 जून 2019 तक लोकसभा अध्यक्ष रहीं सुमित्रा महाजन ने राजनीति से संन्यास ले लिया।
कोटा से तीसरी बार सांसद हैं ओम बिरला
ओम बिरला कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से साल 2014, 2019 और 2024 में भाजपा सांसद बने हैं। 2019 में पहली बार लोकसभा स्पीकर भी बने। स्पीकर रहते दुबारा सांसद नहीं बनने की परंपरा 2024 में तोड़ डाला। लोकसभा चुनाव 2024 में ओम बिरला ने कुल 750,496 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल को 7,08,522 वोट मिले। ओम बिरला की जीत का अंतर 41,974 वोट रहे।
लोकसभा अध्यक्षों की सूची
1 गणेश वासुदेव मावलंकर 15 मई 1952 - 27 फ़रवरी 1956
2 अनन्त शयनम् अयंगार 8 मार्च 1956 - 16 अप्रॅल 1962
3 सरदार हुकम सिंह 17 अप्रॅल 1962 - 16 मार्च 1967
4 नीलम संजीव रेड्डी 17 मार्च 1967 - 19 जुलाई 1969
5 जी. एस. ढिल्लों 8 अगस्त 1969 - 1 दिसंबर 1975
6 बलि राम भगत 15 जनवरी 1976 - 25 मार्च 1977
7 नीलम संजीव रेड्डी 26 मार्च 1977 - 13 जुलाई 1977
8 के एस हेगड़े 21 जुलाई 1977 - 21 जनवरी 1980
9 बलराम जाखड़ 22 जनवरी 1980 - 18 दिसंबर 1989
10 रवि राय 19 दिसंबर 1989 - 9 जुलाई 1991
11 शिवराज पाटिल 10 जुलाई 1991 - 22 मई 1996
12 पी. ए. संगमा 25 मई 1996 - 23 मार्च 1998
13 जी एम सी बालयोगी 24 मार्च 1998 - 3 मार्च 2002
14 मनोहर जोशी 10 मई 2002 - 2 जून 2004
15 सोमनाथ चटर्जी 4 जून 2004 - 30 मई 2009
16 मीरा कुमार 4 जून 2009 - 4 जून 2014
17 सुमित्रा महाजन 6 जून 2014 - 17 जून 2019
18 ओम बिरला 19 जून 2019 - पदस्थ












Click it and Unblock the Notifications