राजस्थान के इस युवक को सीरिया की 'नेवी ऑफिसर' से दोस्ती की कीमत चुकानी पड़ी चार लाख रुपए

कोटा। सोशल मीडिया एप्प पर राजस्थान के एक युवक को सीरिया की युवती से दोस्ती करना पड़ा गया। सीरियाई की लड़की से दोस्ती की कीमत चार लाख चुकानी पड़ी है। दरअसल, सीरिया की वह युवती साइबर ठग निकली और राजस्थान के इस युवक को झांसे में लेकर लाखों की ठगी कर डाली।

 Kota young Man trapped by syrian girl on Dating app

जानकारी के अनुसार राजस्थान के कोटा के रावतभाटा रोड स्थित श्याम नगर निवासी राजेंद्र सिंह हाड़ा (36) ने गुमानपुरा पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि सोशल मीडिया के एक एप्प पर उसकी सीरिया की विलियम नामक युवती से दोस्ती हुई थी। उसने खुद को सीरिया नेवी ऑफिसर बताया था। मित्र बनने के बाद विलियम ने राजेन्द्र से कोटा शहर में प्रॉपर्टी में निवेश की इच्छा जाहिर की।

उसने ने 11 दिसम्बर को एक पार्सल के माध्यम से 3.5 मिलियन की विदेशी मुद्रा व 2.5 मिलियन डॉलर का गोल्ड भेजने की बात कही। इसके एवज में 43 हजार रुपए की मांग की गई। झांसे में आकर उसके महिला के खाते में रुपए जमा कर दिया। बाद में भारतीय सरकार द्वारा पार्सल को सील करने की बात कहते हुए ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट के लिए 1 लाख 5 हजार रुपए व इंश्योरेंस के लिए अपने एकाउंट में 2.50 लाख रुपए जमा करने की मांग की।

Kota young Man trapped by syrian girl on Dating app

यह रकम जमा कराने के बाद एक बार फिर स्टाम्प ड्यूटी व जीएसटी चार्ज के नाम पर 1 लाख 74 हजार रुपए जमा कराने के लिए कहा गया। ठगी का अंदेशा होने पीड़ित ने जवाहर नगर थाने व गुमानपुरा थाने में ऑनलाइन ठगी का मामले की शिकायत दी हैं। पुलिस ने युवक की शिकायत पर जांच शुरू की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+