Kota Shiv Baraat: महाशिवरात्रि पर कोटा में बड़ा हादसा, शिव बारात में दौड़ा करंट, 14 बच्चे झुलसे

Kota Shiv Baraat: देशभर में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। शिवालयों में बाबा भोले की विशेष पूर्जा अर्चना कर लोग उपवास पर हैं। इस बीच राजस्‍थान के कोटा से खबर है कि शिव बारात के आयोजन में बड़ा हादसा हो गया।

Kota Shiv Baraat

कोटा में शिव बारात निकाली जा रही थी तब 14 बच्‍चे की विद्युत करंट की चपेट में आकर झुलस गए। करंट की चपेट में आकर झुलसे बच्‍चों को कोटा एमबीएस अस्पताल में लाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अस्‍पताल पहुंचकर बच्‍चों के हाल जाने और डॉक्‍टरों को आवश्‍यक निर्देश दिए।

कोटा एसपी अमृता दुहन का कहना है कि "यह बहुत दुखद घटना है। कोटा की काली बस्ती के लोग अपने कलश के साथ यहां एकत्र हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे की घटना है। एक बच्चा 20-22 फीट का पाइप ले जा रहा था, जो हाई-टेंशन तार को छू गया।

उस बच्चे को बचा लिया गया, मगर वहां मौजूद सभी बच्चे करंट की चपेट में आ गए। प्राथमिकता उन्हें उचित इलाज देने की है। एक की हालत गंभीर है और वह 100% जल चुका है। जांच शुरू कर दी गई है। एक बच्चे को छोड़कर जिसकी उम्र 25 साल है, बाकी बच्चे 14 साल से कम उम्र के हैं।"

कोटा शिव बारात करंट हादसे पर राजस्थान सरकार के मंत्री हीरालाल नागर का कहना है, "यह बहुत दुखद घटना है। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। एक 100% जल गया है। झुलसे बच्‍चों को हर संभव उपचार प्रदान करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। अधिकारियों को जांच करने का निर्देश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+