राजस्थान : सचिन पायलट को पार्टी से निष्कासित किए जाने की मांग, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

कोटा। राजस्थान की राजनीति में सचिन पायलट के लिए मुश्किल दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। पहले अशोक गहलोत सरकार गिराने की कथित साजिश पर एसओजी का नोटिस। फिर​ डिप्टी सीएम और पीसीसी चीफ पद का छीन लेना और अब सचिन पायलट को कांग्रेस से निष्कासित किए जाने की मांग उठी है जबकि कांग्रेस आलाकमान कह चुका है उनके लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। हालांकि सचिन पायलट ने अभी कांग्रेस नहीं छोड़ी है और मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वे भाजपा ज्वाइन नहीं करने वाले हैं।

Kota congress workers Protest Against Sachin Pilot and Demands for expelled from party,

इस बीच सचिन पायलट को कांग्रेस से निकाले जाने की मांग राजस्थान कोटा संभाग से उठी है। कोटा में कांग्रेस और हाड़ौती विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सचिन पायलट के खिलाफ प्रदर्शन किया। ये ही वो ही कार्यकर्ता हैं, जो कभी सचिन पायलट के कोटा आने पर फूल मालाओं और जिंदाबाज के नारों से उनका इस्तकबाल किया करते थे। राजस्थान सियासी संकट गहराने पर इन कार्यकर्ताओं के सुर भी बदल गए। इन्होंने कांग्रेस कार्यालय के बाहर सचिन पायलट का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया और उनके निष्कासन की मांग की।

मोर्चा के संयोजक राजेन्द्र सांखला ने बताया कि कार्यकर्ता पहले कोटा कलक्ट्रेट चौराहे पर एकत्र हुए। वहां से रैली के रूप में पार्टी कार्यालय पहुंचे और सचिन पायलट के खिलाफ प्रदर्शन किया। सांखला ने कहा कि अब पायलट को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए। इससे पार्टी के अन्य बागी तेवर अपनाने वाले नेताओं को भी साफ संदेश दिया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+