Rajasthan News: टीचर को चलती बाइक पर आया हार्ट अटैक, सौरभ सर की अंतिम क्‍लास की फोटो वायरल

Heart Attack on Bike Kota Rajasthan: राजस्‍थान की कोचिंग नगरी कोटा में चलती बाइक एक टीचर को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मौत के बाद टीचर सौरभ सक्‍सेना की आखिरी क्‍लास की फोटो वायरल हो रही है।

Saurabh Saxena Kota
  • सौरभ सक्‍सेना कोचिंग में फिजिक्‍स पढ़ाते थे
  • कोचिंग क्‍लास लेकर बाइक से घर लौट रहे थे
  • सौरभ सक्‍सेना की फरवरी में शादी तय थी

जानकारी के अनुसार कोटा के महावीर नगर निवासी सौरभ सक्‍सेना लैंडमार्क स्थित कोचिंग में पढ़ाते थे। गुरुवार को कोचिंग में क्‍लास लेकर दोपहर 12 बजे घर लौट रहे थे।

रास्‍ते में दादाबाड़ी के पास चलती बाइक पर सौरभ सक्‍सेना को हार्ट अटैक आ गया और वे बाइक से नीचे गिर गए। इसके बाद राहगीरों ने उनको संभाला। उनके परिजनों व पुलिस को सूचना दी।

दादाबाड़ी स्थित निजी अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बाद में उनको मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल ले जाया गया, यहां भी डॉक्‍टरों ने मौत की पुष्टि करके शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Roadways Bus: चलती बस में अचानक चालक की मौत, परिचालक ने संभाला स्टीयरिंग, जानिए फिर क्‍या हुआ?

मीडिया से बातचीत में परिजनों ने बताया कि सौरभ सक्‍सेना को कुछ समय से सीने में दर्द की शिकायत थी।
वे दो तीन से घर पर ईसीजी करवाने की बात कह रहे थे। इस बीच हार्ट अटैक ने जान ही ले ली।

बता दें कि सौरभ सक्‍सेना के पिता की दो साल पहले ही मौत हुई थी। उनके बाद परिवार को सौरभ ने संभाल रखा था। मां नीलू व छोटे भाई गौरव की जिम्‍मेदारी भी सौरव के कंधों पर ही थी। सौरभ की सगाई हो चुकी थी। फरवरी में शादी होने वाली थी।

फिजिक्‍स से एम फिल सौरभ सक्‍सेना पिछले पांच साल से कोचिंग में पढ़ा रहे थे। इनकी अचानक मौत की खबर से छात्र भी सदमे में डूब गए। मौत के बाद छात्रों ने मिस यू सौरभ सर, आखिरी क्‍लास की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+