Deva Gurjar Rajasthan : देवा गुर्जर की हत्या के बाद कोटा में मॉर्चरी पर पथराव, रोडवेज बस फूंकी, VIDEO
कोटा, 5 अप्रैल। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की गैंगवार हत्या के बाद कोटा में बवाल मचा हुआ है। मंगलवार सुबह देवा गुर्जर के समर्थकों ने कोटा एमबीएस अस्पताल के मुर्दाघर पर पत्थर बरसा दिए और रास्ता जाम कर बस को आग लगा दी।
Recommended Video

देवा गुर्जर कोटा, बोराबास के नजदीक जाम लगाया
देवा गुर्जर के मर्डर पर गुस्साए लोगों ने कोटा-रावतभाटा रोड पर बोराबास के नजदीक जाम लगाया। इस दौरान रोडवेज बस फूंक दी गई। आस-पास के कई थानों की पुलिस, एसटीएफ टीम भी बोराबास पहुंची है।

देवा गुर्जर कोटा के आरकेपुरम पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर
उल्लेखनीय है कि देवा गुर्जर कोटा के आरकेपुरम पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर था। 04 अप्रैल की देर शाम देवा गुर्जर चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में कोटा बेरियल चौराहे पर सैलून की दुकान पर बैठा था।

हथियारों से ताबड़तोड़ वारकर देवा गुर्जर की हत्या
इसी दौरान आए करीब एक दर्जन बदमाशों ने सैलून की दुकान में घुसकर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वारकर देवा गुर्जर की हत्या कर दी।

रोडवेज बस को प्रदर्शनकारियों रोक लिया
देवा गुर्जर की हत्या के बाद लोगों ने बोराबास पास रास्ता जाम कर दिया। इस दौरा निकल रही रोडवेज बस को प्रदर्शनकारियों रोक लिया।

चेतावनी के बाद बस में आग लगा दी
सभी यात्री घबरा गए। तभी कुछ लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकलने की चेतावनी और उसके बाद बस में आग लगा दी।

घटना आपसी रंजिश की बताई जा रही
कोटा जिले के गांव बोराबास निवासी 40 वर्षीय देवा गुर्जर पर गंडासे, धारदार हथियारों, कुल्हाड़ी, रिवाल्वर से फायर कर हमला किया गया। घटना सोमवार शाम लगभग 5.30 बजे की है। कुल्हाड़ी से गले पर भी वार किया। गंडासे और अन्य हथियार भी थे। घटना आपसी रंजिश की बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications