शादी में 7 फेरों से पहले दूल्‍हे को हो गई जेल, SP के पास पहुंच दुल्‍हन ने लगाई छोड़ देने की गुहार

कोटा जिले के कुन्‍हाड़ी पुलिस थाना इलाके के नांता में चंद्रप्रकाश की 22 फरवरी को शादी होने वाली है। इससे पहले ही पिता-पुत्र को पुलिस पकड़कर ले गई।

Kota rajasthan

राजस्‍थान के कोटा जिले में शादी में सात फेरों से पहले दूल्‍हे को जेल हो गई। परिजन उसकी जेल से वापसी का इंतजार रहे। दुल्‍हन ने भी पुलिस अधीक्षक कोटा शहर के पास पहुंचकर दूल्‍हे को रिहा कर देने की गुहार लगाई।

हुआ यूं कि कोटा के कुन्‍हाड़ी पुलिस थाना इलाके के चंद्रप्रकाश की 22 फरवरी को कोटा के विज्ञान नगर की गायत्री से होनी है। शादी की तैयारियों के बीच 15 फरवरी की रात दूल्‍हे के घर के बाहर टेंट लगाया जा रहा था।

Recommended Video

    कोटा: देवरानी-जेठानी में हुई कहासुनी, गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

    टेंट लगाए जाने का पड़ोसी पूरण व सुरेंद्र ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट तक की नौबत आ गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

    पड़ोसी सुरेंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने दूल्‍हे चंद्रप्रकाश व उसके पिता प्रहलाद को अरेस्‍ट कर लिया। दूल्‍हे के परिजनों ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस का कहना है कि मारपीट में एक युवक के सिर पर कुल्‍हाड़ी से वार किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

    मीडिया से बातचीत में दुल्‍हन गायत्री ने बताया कि उसे 16 फरवरी को घटना के बारे में पता चला। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब दूल्‍हे व उसके पिता को पुलिस पकड़कर ले गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+