दामाद ने मामूली बात पर कर दिया ससुर का मर्डर, चाकू से वार करके ली जान

कोटा। राजस्थान के कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके में मामूली बात पर दामाद ने अपने ससुर का मर्डर कर दिया। चाकू से गोदकर उसकी जान ले ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव स्थानीय सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 Father in law Murderd in kota son in law arrested

जानकारी के मुताबिक अनंतपुरा थाना इलाके के तालाब गांव निवासी फूलचंद पिछले दो माह से अपने दामाद सुरेश के साथ कोटा में रह रहा था। यहां कोटा में दोनों मजदूरी करते थे। सोमवार देर रात को दोनों के बीच मजदूरी के रुपयों को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दामाद सुरेश ने फूलचंद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दामाद मौके से फरार हो गया। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फूलचंद को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनंतपुरा सीआई देवेश भारद्वाज ने बताया कि आरोपी को कुछ देर बाद हिरासत में लिया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+