Deepika Mishra: IAF की वो पहली महिला अफसर जिन्हें 47 लोगों की जान बचाने पर मिला गैलेंट्री अवार्ड
भारतीय वायुसेना में राजस्थान ने कई बहादुर बेटियां दी हैं। उन्हीं में से एक हैं कोटा के स्टेशन इलाके की दीपिका मिश्रा।

राजस्थान की बेटी दीपिका मिश्रा के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर दीपिका मिश्रा का वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) अवार्ड मिला है। यह अवार्ड पाने वाली दीपिका मिश्रा भारतीय वायुसेना की पहली महिला अफसर हैं।
भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर दीपिका मिश्रा राजस्थान के कोटा के स्टेशन इलाके की रहने वाली हैं। दीपिका मिश्रा को उनके अदम्य साहस के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। साल 2021 में मध्य प्रदेश अचानक बाढ़ आई थी। उसमें बचाव अभियान की जिम्मेदारी दीपिका मिश्रा ने ही संभाली थी। अदम्य साहस का परिचय देते हुए दीपिका ने 47 लोगों की जान बचाई थी।

गैलेंट्री अवार्ड पाने पर दीपिका मिश्रा व उसके परिवार को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनकी सराहना की। सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दीपिका मिश्रा ने पूरे राजस्थान को गौरवान्वित किया है। बाढ़ राहत कार्य के लिए दीपिका मिश्रा को वायु सेना पदक मिलना प्रत्येक देशवासी को प्रेरित करती है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications