Rajasthan News: क्‍या सच में बिगड़ गया भाजपा MLA मदन दिलावर का मानसिक संतुलन?

राजस्‍थान की शिक्षा नगरी कोटा में इन दिनों जगह जगह पोस्‍टर लगे नजर आ रहे हैं, जिन पर लिखा है कि भाजपा विधायक मदन दिलावर का मानसिक संतुलन खराब है। उनकी वाणी उनके बस में नहीं है। उनकी बातों के गंभीरता से नहीं लिया जाए।

BJP MLA Madan Dilawars mental balance

कोटा के तलवंडी, जवाहर नगर, विज्ञान नगर व महावीर में इन दिनों जगह-जगह पोस्‍टर लगे पोस्‍टर लोगों को चौंका रहे हैं। इन पोस्‍टरों पर कोटा जिले के रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर के हवाले से लिखा है कि 'मेरा मानसिक संतुलन खराब है। मेरी वाणी मेरे बस में नहीं है। मेरी बातों को गंभीरता से ना लें।'

दरअसल, विधायक मदन दिलावर के बारे में ऐसे पोस्‍टर कांग्रेस कार्यक्रताओं की ओर से लगाया जा रहा है। इसकी वजह यह बताई जा रही कि राजस्‍थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ विधायक मदन दिलावर द्वारा बयान दिया जाना है। बयान से खफा होकर कोटा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक मदन दिलावर के खिलाफ पोस्‍टर वार छेड़ रखा है।

मीडिया से बातचीत में युवा कांग्रेस जिला यश गौतम, यश बजाज आदि ने बताया कि विधायक मदन दिलावर ने सुखजिंदर रंधावा को गली का गुंडा, आतंकवादी कहा। उनकी आंखे निकाल लेने जैसा आपत्तिजनक बयान भी दिया। उन्‍होंने कहा की कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के बारे में ऐसी भाषा का इस्‍तेमाल करने विधायक मदन दिलावर की घटिया मानसिकता का पता चलता है।

BJP MLA Madan Dilawars mental balance

कांग्रेस कार्यकर्ता बोले कि विधायक मदन दिलावर का मानसिकता संतुलन बिगड़ चुका है। वे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी की आंखे निकालना तो दूर तो उनके हाथ भी नहीं लगा सकते। विधायक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेगे तो मजबूरन प्रदेश व राष्‍ट्रीय स्‍तर पर उनके खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विधायक को घर से बाहर तक नहीं निकलने देंगे।

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब राजस्‍थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने एक बयान में पीएम नरेंद्र मोदी व उद्योगपति गौतम अडानी की तुलना ईस्‍ट इंडिया कंपनी से करते हुए कई आरोप लगाए। उन्‍होंने कहा था कि मोदी और बीजेपी को खत्‍म करो। मोदी खत्‍म होंगे तो देश बचेगा। इस बयान के जवाब में विधायक मदन दिलावर ने वीडियो जारी कर कहा था कि मिस्‍टर रंधावा यदि तुम जैसे गली के गुंडों ने मोदी जी की ओर टेढ़ी नजर से देखा भी तो तुम्‍हारी आंखें निकाल लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+