Chittorgarh एक्सीडेंट CCTV फुटेज : ट्रक के नीचे आई स्कूटी सवार शिक्षिका, ऐसे बची जान, देखें VIDEO

चित्तौड़गढ़, 7 जनवरी। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई। यह बात राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं विधानसभा क्षेत्र के रावतभाटा में कोटा बैरियल चौराहे पर साबित हुई। यहां एक शिक्षिका 'मौत' को छूकर जिंदा बच गई। पूरी एक्‍सीडेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Chittorgarh एक्सीडेंट CCTV फुटेज : ट्रक के नीचे आई स्कूटी सवार शिक्षिका, ऐसे बची जान
    शिक्षिका रुखसार स्कूटी पर सवार होकर जा रहा रही थी

    शिक्षिका रुखसार स्कूटी पर सवार होकर जा रहा रही थी

    हुआ यूं कि रावतभाटा में सुबह करीब 10 बजे शिक्षिका रुखसार स्कूटी पर सवार होकर जा रहा रही थी। रावतभाटा के कोटा बैरियल चौराहे पर बजरी से भरे एक ट्रक ने स्कूटी के टक्कर मार दी।

     शिक्षिका स्कूटी से उछलकर दूर जा गिरी

    शिक्षिका स्कूटी से उछलकर दूर जा गिरी

    टक्कर के दौरान शिक्षिका स्कूटी से उछलकर दूर जा गिरी जबकि स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई। ट्रक चालक ने ऐनवक्त पर ब्रेक लगा लिए। फिर वह ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया।

    पति हलीम खान ने रावतभाटा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई

    वहीं, उसी रास्ते से गुजर रहे तहसीलदार ने घटनाक्रम देखते हुए मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और रावतभाटा पुलिस को सूचित किया। शिक्षिका के पति हलीम खान ने रावतभाटा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

    खुद को संभाला और हिम्मत रखी

    खुद को संभाला और हिम्मत रखी

    मीडिया से बातचीत में टीचर रुखसार (27) ने बताया कि वह जावरा राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में अंग्रेजी में पढ़ाती है। हर दिन पति अलीम खान ही स्कूल छोड़ते थे। हादसे वाले दिन अकेली स्कूटी पर जा रही थी। कोटा बैरियर सर्किल पर अचानक ट्रक ने टक्कर मार दी। थोड़ी देर तो कुछ समझ नहीं आया। खुद को संभाला और हिम्मत रखी। भागकर अपनी जान बचाई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+