भाजपा विधायक की प्रार्थना वायरल, 'हे मां दुर्गा जो प्लास्टिक इस्तेमाल करते हैं, उनके हाथ-पैर तोड़ देना'

कोटा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 2022 तक देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान को सफल बनाने में भाजपा के नेता, विधायक, सांसद लगे हुए हैं। राजस्थान में कोटा जिले के रामगंज मंडी से भाजपा विधायक मदन दिलावर इन दिनों शहर को कचरा एवं पॉलिथिन मुक्त करने के लिए अभियान चला रहे हैं। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग पर जो अजीबोगरीब प्रार्थना मां दुर्गा के मंदिर में खड़े होकर की है, उसका वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि जो प्लास्टिक का उपयोग करते हैं, उनके हाथ-पैर तोड़ देना।

 BJP MLA pray to mother durga to break hand leg of plastic users

भाजपा विधायक के इस अभियान से ज्यादा क्षेत्र में उनके अजीब बर्ताव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वो कभी गंदगी फैलाने वाले लोगों को डराते-धमकाते नजर आ रहे हैं तो कभी मंदिर पहुंचकर लोगों के बीमार होने और उनके हाथ पैर तोड़ने की ईश्वर से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में विधायक ने क्या कहा?
विधायक मदन दिलावर मंदिर में मां दुर्गा से प्राथना करते हुए कह रहे हैं कि जो प्लास्टिक की थैली में सामान लाते हैं, जो कागज और प्लास्टिक के ग्लास में चाय पीते हैं, जो गंदगी फैलाते हैं उनको बीमार कर देना, उनके घर में किसी का हाथ तोड़ देना, पैर तोड़ देना, उनके घर में कभी धन मत आने देना...मां तुमसे यही मेरी प्रार्थना है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+